10वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी होने वाला है. रिजल्ट दोपहर 1:15 बजे जारी किया जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट को जारी किया जाना है. इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी रहेंगे मौजूद. शिक्षा मंत्री ही रिजल्ट को जारी करेंगे. बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की और ये परीक्षा आयोजित की गई है. इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं जो कि 25 फरवरी तक चली थी. पूरे राज्य में कुल 15,12,687 छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे.
चेक करें रिजल्ट
- आप एनडीटीवी पर भी इस रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको www.ndtv.in पर जाना होगा.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
- एक पेज खुलेगा इसमें पूछी गई सारी जानकारी भर दें.
- रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.
- इसे सेव कर लें
क्यूआर कोड स्कैन करके देखें रिजल्ट –



