Saturday, September 26, 2026
HomeखेलRCB vs SRH: विराट कोहली को नहीं, इस कारण जैकब डफी को...

RCB vs SRH: विराट कोहली को नहीं, इस कारण जैकब डफी को मिला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब

RCB vs SRH: विराट कोहली को नहीं, इस कारण जैकब डफी को मिला ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब

IPL 2026. SRH vs RCB: टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 80 और अनिकेत वर्मा के 43 रनों की पारियों की बदौलत 9 विकेट पर 201 रन बनाए थे. विराट कोहली के नाबाद 69 और देवदत्त पड्डिकल के 61 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया.

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हरा दिया. आरसीबी की जीत में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. विराट ने 69 रन बनाए और नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई, वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन केवल 26 गेंद खेलकर बनाए. दोनों की पारी के दम पर आरसीबी यह मैच 16वें ओवर में ही जीतने में सफल रही.लेकिन दोनों बल्लेबाजों में से किसी को भी प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब नहीं मिला. आरसीबी की जीत में जैकब डफी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया.

जैकब डफी  को क्यों मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब
तेज गेंदबाज जैकब डफी की अहम भूमिका रही. डफी का यह पहला आईपीएल मैच था और पहले मैच में ही शानदार गेंदबाज करते हुए उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता. जैकब डफी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए थे.  डफी ने हेड, अभिषेक और नितीश रेड्डी के अहम विकेट लेते हुए एसआरएच की बल्लेबाजी के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया था. बेंगलुरु की पिच जो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है उस पिच पर केवल 22 रन देकर तीन विकेट लेना यकीनन गेंदबाज के तौर पर यह एक बड़ी उपलब्धि है. और खासकर यह डफी का पहला मैच ही था. यही कारण रहा कि डफी को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवजा गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments