Homeछत्तीसगढ़13 जून को रायपुर में NHM कर्मचारियों का भव्य महासम्मेलन, 18 हजार...

13 जून को रायपुर में NHM कर्मचारियों का भव्य महासम्मेलन, 18 हजार से अधिक कर्मियों की मांगों पर सरकार से फैसले की उम्मीद

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून को रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में भव्य महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के लगभग 18,167 कर्मचारियों की सहभागिता की उम्मीद जताई जा रही है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार के सभी मंत्रियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

NHM संघ के अनुसार यह महासम्मेलन कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। संगठन का मानना है कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी तथा लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा का सकारात्मक समाधान निकलेगा।

संघ ने प्रदेश के सभी NHM कर्मचारियों से कार्यक्रम में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है। संगठन का कहना है कि यह आयोजन केवल कर्मचारियों का नहीं, बल्कि 18 हजार से अधिक परिवारों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

NHM संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी इस महासम्मेलन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। संघ को उम्मीद है कि जिस प्रकार मध्यप्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan ने संविदा कर्मचारियों की मांगों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक पहल देखने को मिल सकती है।

संगठन की ओर से राज्य सरकार के मंत्रियों को क्रमवार आमंत्रित किया जा रहा है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि यह महासम्मेलन उनकी लंबित मांगों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments