Thursday, September 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़वार्ड 14-15 में लगातार बिजली कटौती से परेशान नागरिकों ने विद्युत विभाग...

वार्ड 14-15 में लगातार बिजली कटौती से परेशान नागरिकों ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

चंद्रखुरी, 12 जून 2026। नगर पंचायत मुंगेसरा (चंद्रखुरी) के वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 के नागरिकों ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज एवं हाई-वोल्टेज की समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के कनिष्ठ यंत्री कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

नागरिकों का कहना है कि आए दिन कई घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सरकार डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है, लेकिन नियमित बिजली आपूर्ति नहीं होने से मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य उपकरणों को पूरी तरह चार्ज करना भी मुश्किल हो रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से वार्डवासियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करते हुए लो-वोल्टेज एवं बार-बार बिजली गुल होने की समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments