Homeएडुकेशन और करियरCGPSC मुख्य परीक्षा 2025 आज से शुरू, 5 जिलों के केंद्रों में...

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 आज से शुरू, 5 जिलों के केंद्रों में हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य शासन के विभिन्न विभागों में 265 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 आज से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 6 जून से 9 जून तक प्रदेश के पांच जिलों में आयोजित की जाएगी।

आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मुख्य परीक्षा के लिए अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 6 जून को भाषा एवं निबंध, 7 जून को सामान्य अध्ययन के प्रथम और द्वितीय प्रश्नपत्र, 8 जून को सामान्य अध्ययन के तृतीय और चतुर्थ प्रश्नपत्र तथा 9 जून को सामान्य अध्ययन के पंचम प्रश्नपत्र का आयोजन किया जाएगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में समय से पहुंचने तथा प्रवेश पत्र के साथ आवश्यक पहचान पत्र लाने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा प्रशासनिक सेवाओं में चयन का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments