रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक विरोधियों की आवाज दबाने के लिए पार्टी नेताओं को झूठे मामलों में फंसा रही है। विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने हंगामा किया और सदन की कार्यवाही को तीन बार स्थगित करना पड़ा।


