Homeछत्तीसगढ़आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गर्भवती माताओं को पोषण एवं नवजात शिशु...

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गर्भवती माताओं को पोषण एवं नवजात शिशु देखभाल की जानकारी

बिरगांव। सेक्टर अछोली के अंतर्गत बिरगांव के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, 2, 3 एवं 11 में 25 सितंबर को तथा केंद्र क्रमांक 4, 5 एवं 6 में 26 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बिरगांव सेक्टर स्वास्थ्य विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती कल्पना साहा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती सरला वर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड के पार्षद श्री केहरु साहू सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक श्री माणिकलाल साहू, श्री रोशन देवांगन एवं श्रीमती प्रज्ञा साहू तथा मितानिन श्रीमती आनंदेश्वरी कश्यप का सम्मान किया गया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हेमलता वर्मा, देवश्री बघेल, नजमा बेगम, मंजू देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, ऋतु साहू एवं सावित्री साहू तथा सहायिका बहनों हीरामती, नीरा साहू एवं मिथला साहू का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से आरएचओ श्रीमती स्वाति छाबड़ा, श्रीमती तुलसा चौहान एवं श्री कौशल जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माताओं को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही नवजात शिशुओं की देखभाल, स्वास्थ्य एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करना तथा नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments