Homeदेश विदेश18 घंटे बाद खुले राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के कपाट, सरयू स्नान...

18 घंटे बाद खुले राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के कपाट, सरयू स्नान के बाद दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

अयोध्या: चंद्र ग्रहण के चलते रविवार दोपहर 12:30 बजे से बंद राम मंदिर और हनुमानगढ़ी समेत अयोध्या के अन्य मठ मंदिरों के पट 18 घंटे के बाद सोमवार सुबह मंगला आरती के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के मौके पर रात दो बजे से ही सरयू के घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सरयू में स्नान कर श्रद्धालुओं का मठ मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी है। ग्रहण काल के मोक्ष के मौके पर स्नान और दान का विशेष महत्व है।

रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या के स्थानीय लोगों ने भी सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। इसके पहले ग्रहण समाप्त होने पर मठ मंदिरों में विराजमान भगवान को भी सरयू जल से स्नान कराया गया।

सरयू के जल से मंदिर परिसर का शुद्धीकरण किया गया। इसके बाद मंगला और श्रृंगार आरती हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments