Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुकमा: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के चार जवान घायल

सुकमा: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के चार जवान घायल

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में मंगलवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के चार जवान घायल हो गए . पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनपा गांव के करीब सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के चार जवान घायल हो गए .

उन्होंने बताया कि आज शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाबलों को गश्त पर रवाना किया गया था. दोपहर 2:20 बजे मिनपा और दुलेढ़ गांव के मध्य सीआरपीएफ के कोबरा 206 वाहिनी और एसटीएफ के संयुक्त दल पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. लगभग 30 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. मुठभेड़ में पांच-छह नक्सलियों के मारे जाने और कई अन्य नक्सलियों के घायल होने की संभावना है. घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से बाहर निकाला जा रहा है.

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ स्थापना के बाद पहली बार मिनपा और एल्मागुंडा गांव में मतदान कार्य संपन्न कराया गया. मिनपा में 113 और एल्मागुंडा में 247 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा लोकतंत्र में अपना भरोसा जताया. राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के 12 विधानसभा सीटों समेत कुल 20 सीटों पर पहले चरण मतदान हो रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments