Homeछत्तीसगढ़जवानों को मिली बड़ी सफलता: सुरक्षाबलों ने जॉइंट ऑपरेशन में नक्सलियों की...

जवानों को मिली बड़ी सफलता: सुरक्षाबलों ने जॉइंट ऑपरेशन में नक्सलियों की हथियार निर्माण फैक्ट्री की ध्वस्त

सरेंडर नक्सलियों के इनपुट पर गढ़चिरौली और बस्तर फोर्स के साथ संयुक्त अभियान में बड़ी संख्या में नक्सल सामग्रियों को नष्ट कर दिया गया। ऑपरेशन फाइनल स्ट्राइक के तहत माओवादी शस्त्रागार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक बार फिर जब्त कर लिया गया है। जिसमें राइफल, डेटोनेटर, बारूद, क्लोमोर माइंस,बीजीएल सेट, मशीन बरामद की गई है।

गढ़चिरौली जिले में नक्सलवाद अब समाप्त हो गया है और गढ़चिरौली जिले में माओवादी आंदोलन भी लगभग समाप्त हो गया है। नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को धमकाने और घात लगाकर हमला करने के लिए विभिन्न प्रकार के हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया। अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों के सुदूर वन क्षेत्र का लाभ उठाते हुए ये सामग्रियां नक्सलियों द्वारा तैयार की गईं और वन क्षेत्र में गोपनीय रूप से छिपाकर रखी गईं थीं। इसका उपयोग विभिन्न नक्सल सप्ताहों, चुनावों आदि मे विध्वंस गतिविधि के लिए किया जाता रहा है। इन सामग्रियों का उपयोग कर कई बार सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने घातक हमला भी किया है। गढ़चिरौली पुलिस बल के द्वारा नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन में छिपाई गई सामग्री को पकड़ने में सफल हासिल हुई है।

 

नक्सल सामान हुए बरामद 

विस्तृत रिपोर्ट यह है कि जब गढ़चिरौली पुलिस बल के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से पोस्टे काकुर जिले के माओवादियों से गहन पूछताछ की गई। नारायणपुर महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से 7 किमी की दूरी पर सूचना मिली कि हथियार निर्माण के लिए आवश्यक हथियार और औजार वन क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपीई गई है। विशेष मिशन टीम की 4 इकाइयां, डीआरजी नारायणपुर की 1 टीम और बीडीडीएस की 2 टीमों को तलाशी अभियान चलाने के लिए भेजा गया था। जब बीडीएस टीमों ने महाराष्ट्र बस्तर के जंगल में 7 किमी की दूरी पर वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, तो BDS टीमों को जमीन में छुपाए गए हथियार फैक्ट्री का जखीरा बरामद हुआ।

 

 

यह हथियार हुए बरामद 
आईएनएसएएस राइफल 2, सिंगल शॉट राइफल 2, 12 बोर 1, एसएलआर राइफल के कारतूस, 303 राइफल के कारतूस, 12 बोर राइफल के कारतूस, 25 किग्रा आईडीविस्फोटक,  क्लेमोर माइन, 110 डेटोनेटर, कॉर्टेक्स तार, 500 से अधिक बीजीएल सेल और बीजीएल सेल बनाने की सामग्री, बीजीएल लांचर, एनजीटी स्क्रब लांचर, लोहे की सलाखें और हथियार बनाने की मशीन, मोटर, ग्रीन्डर मशीन, इन्वर्टर और बैटरी, तार बंडल, सौर प्लेट, आदि। गढ़चिरौली पुलिस बल को  बड़ी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री मशीन और हथियार जब्त करने में सफल मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments