रायपुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रायपुर दौरे के दौरान भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। नवभारत से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा में अब केवल दाऊद इब्राहिम का आना बाकी रह गया है। उनका आरोप था कि राजनीति में ऐसे लोग बढ़ गए हैं जिनमें वैचारिक लड़ाई की क्षमता नहीं है और वे केवल सत्ता व लाभ के लिए दल बदल रहे हैं।
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा अब किसी से परहेज नहीं करती और जिन नेताओं को पहले भ्रष्टाचार या गलत कार्यों के लिए घेरा जाता था, उन्हें ही बाद में पार्टी में शामिल कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में विचारधारा कमजोर होती जा रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति और आर्थिक मुद्दों पर भी सवाल उठाए। संजय सिंह ने कहा कि अमेरिका भारत पर दबाव बना रहा है और देश की विदेश नीति पहले जैसी मजबूत दिखाई नहीं दे रही। साथ ही उन्होंने धार्मिक ध्रुवीकरण और चुनावी राजनीति को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।


