Friday, September 25, 2026
HomeUncategorizedकीव पर रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत,...

कीव पर रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत, 10 घायल

कीव. रूस ने शनिवार रात को यूकेन पर ड्रोन और मिसाइल से कई हमले किये, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि हमले में सबसे ज्यादा नुकसान राजधानी कीव में हुआ. पिछले महीने कीव पर हवाई हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत के बाद यह पहली बड़ी बमबारी है.

कीव शहर प्रशासन के प्रमुख ताइमुर तकाचेंको ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिये हताहतों की संख्या की पुष्टि की और बताया कि शहर भर के नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में 10 अन्य घायल हो गए. मृतकों में 12 साल की एक लड़की भी शामिल है. शहर के केंद्र के पास हुए विस्फोट से घना काला धुआं उठते देखा जा सकता था.

कीव के महापौर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, रात को शुरू हुए और तड़के बाद भी जारी रहे हमलों में आवासीय इमारतों, नागरिक बुनियादी ढांचे, एक चिकित्सा सुविधा और एक किंडरगार्टन को भी निशाना बनाया गया. उन्होंने बताया कि राजधानी में 20 से ज्यादा जगहों पर नुकसान पहुंचा है. रूसी अधिकारियों ने हमलों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments