Sunday, September 27, 2026
HomeUncategorizedरूस ने यूक्रेनी ऊर्जा ढांचों को फिर निशाना बनाया, पूरे देश में...

रूस ने यूक्रेनी ऊर्जा ढांचों को फिर निशाना बनाया, पूरे देश में बिजली गुल

कीव. रूस ने एक बार फिर ड्रोन और मिसाइल से बड़े पैमाने पर हमला करके यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, जिसके कारण बृहस्पतिवार को पूरे देश में बिजली गुल हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यूक्रेनी प्रधानमंत्री ने रूस की इस रणनीति को ”व्यवस्थित ऊर्जा आतंक” बताया. इन हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. रूस कड़ाके की सर्दी शुरू होने के साथ ही यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचा रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने हमले में 650 से ज्यादा ड्रोन और विभिन्न प्रकार की 50 से अधिक मिसाइलें दागीं.

यूक्रेन के शहर पानी, सीवेज और ‘हीटिंग सिस्टम’ चलाने के लिए केंद्रीकृत सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हैं और बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ये काम नहीं कर पाते. यूक्रेन की प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको ने कहा, ”रूस अपना व्यवस्थित ऊर्जा आतंक जारी रखे हुए है और र्सिदयां शुरू होते ही यूक्रेनवासियों के जीवन और गरिमा पर प्रहार कर रहा है. उसका लक्ष्य यूक्रेन को अंधकार में डुबोना है; हमारा लक्ष्य प्रकाश बरकरार रखना है.” उन्होंने कहा, ”इस आतंक को रोकने के लिए, यूक्रेन को और अधिक वायु रक्षा प्रणालियों, मॉस्को के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों और (रूस पर) अधिकतम दबाव बनाने की आवश्यकता है.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments