Homeछत्तीसगढ़रसमड़ा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई लोकल ट्रेनें प्रभावित, 8 ट्रेनें रद्द

रसमड़ा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कई लोकल ट्रेनें प्रभावित, 8 ट्रेनें रद्द

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 9 से 11 जून 2026 तक कई यात्री और मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन क्रमांक-06 के निर्माण एवं यार्ड विकास कार्य के लिए विशेष ब्लॉक लिया जाएगा। इससे स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन की सुविधा उपलब्ध होगी और माल परिवहन से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी।

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें

  • 68709 रायपुर-डोंगरगढ़ (10 एवं 11 जून)
  • 68710 डोंगरगढ़-रायपुर (11 एवं 12 जून)
  • 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया (10 एवं 11 जून)
  • 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ (10 एवं 11 जून)
  • 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)
  • 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया (10 एवं 11 जून)
  • 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट (10 एवं 11 जून)
  • 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)

आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें

  • 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर 10 एवं 11 जून को केवल दुर्ग तक चलेगी।
  • 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर पैसेंजर 10 एवं 11 जून को दुर्ग से प्रारंभ होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन आने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments