Thursday, September 24, 2026
Homeदेश विदेशमहाराष्ट्र में फिर मुसीबत बनी बारिश, मुंबई के कई इलाकों में जलभराव;...

महाराष्ट्र में फिर मुसीबत बनी बारिश, मुंबई के कई इलाकों में जलभराव; मोनोरेल बीच रास्ते रुकी

मुंबई: महाराष्ट्र में बारिश एक बार फिर मुसीबत बन गई है। रविवार देर रात से ही राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया। सुबह किंग्स सर्कल इलाके में सड़कें नहर बनी नजर आईं। वहीं, तकनीकी खराबी के कारण मुंबई के वडाला इलाके में एक मोनोरेल रुक गई। एमएमआरडीए के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, ‘वडाला में मोनोरेल में तकनीकी खराबी आने के बाद 17 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यात्रियों को सुबह 7:45 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया।’

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया, ‘आज सुबह लगभग 7 बजे, मुकुंदराव अंबेडकर रोड जंक्शन पर मोनोरेल में तकनीकी खराबी आ गई। मोनोरेल गाडगे महाराज स्टेशन से चेंबूर जा रही थी। मोनोरेल की तकनीकी टीम ने मुंबई अग्निशमन विभाग को फोन किया। हमारी विशेष गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। मोनोरेल की तकनीकी टीम ने ट्रेन में सवार 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ट्रेन को कपलिंग के जरिए वडाला ले जाया जा रहा है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी सुरक्षित हैं। ऑपरेशन पूरा हो गया है।’

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के वार्ड 175 के पार्षद राजेश आनंद भोजने ने कहा कि वडाला जाने वाली ट्रेन रुकी है। यात्रियों को चेंबूर से आने वाली ट्रेन में स्थानांतरित कर दिया गया। बाद में दमकल विभाग आया और अपना काम शुरू किया। मोनोरेल के अधिकारी कह रहे हैं कि यह आपूर्ति की समस्या थी। मैं सरकार से इस बार-बार होने वाली समस्या का समाधान करने का आग्रह करता हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments