Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुकमा में एक नक्सली गिरफ्तार

सुकमा में एक नक्सली गिरफ्तार

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेजी थाना क्षेत्र के वीराभट्टी गांव के करीब सुरक्षाबलों ने नक्सली सोड़ी गंगा (35) को गिरफ्तार कर लिया .

उन्होंने बताया कि भेजी थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को सोमवार को गस्त में रवाना किया गया था, दल जब वीराभट्टी गांव के करीब पहुंचा तब सुरक्षाबलों को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति वहां से भागने लगा. बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब उससे पूछताछ की गई तब उसने अपना नाम सोड़ी गंगा बताया. उन्होंने बताया कि नक्सली गंगा पिछले लगभग 13 वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय है. उसके खिलाफ पुलिस दल पर हमला समेत कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments