Homeक्राइमपेंड्रा में दिनदहाड़े गोलीबारी, सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर लूटपाट

पेंड्रा में दिनदहाड़े गोलीबारी, सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर लूटपाट

पेंड्रा। पेंड्रा के कोटमी बाजार में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई। जब अज्ञात बदमाशों ने एक ज्वेलरी व्यापारी को बीच बाजार गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घायल व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कोटमी बाजार में पेंड्रा निवासी प्रदीप सोनी  सोना-चांदी का व्यापार करने बजार गए थे। बताया जा रहा है कि देर शाम पल्सर बाइक में सवार तीन अज्ञात युवक दुकान पहुंचे और लूटपाट करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान व्यापारी प्रदीप सोनी ने विरोध किया, जिस पर बदमाशों ने बीच बाजार गोली चला दी।

 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 
गोली लगते ही व्यापारी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी मौके से लूटपाट कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोटमी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए www.aiphanews.com यहां क्लिक करें 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments