Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़प्रदेश में नौतपा का पहले दिन सबसे अधिक 45 डिग्री तापमान जांजगीर-चांपा...

प्रदेश में नौतपा का पहले दिन सबसे अधिक 45 डिग्री तापमान जांजगीर-चांपा जिले में रिकॉर्ड, घर से बाहर निकलना हुवा दुभर…

रायपुर: प्रदेश में नौतपा का पहले दिन में उग्र रूप देख गया। दोपहर की भीषण गर्मी और गर्म हवाओं की वजह से घर से बाहर निकलना दुभर हो गया है। तेज गर्मी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक 45 डिग्री तापमान जांजगीर-चांपा जिले में रिकॉर्ड की गई। यहां हीट वेव की स्थिति बन गई थी। रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली और बिलासपुर जिले में भी लू जैसे हालात देखा गया। वहीं प्रदेश के अन्य जिले में भी तापमान 41-43 डिग्री के करीब है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जांजगीर के बाद रायगढ़ जिला 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरे नंबर पर सबसे गर्म रहा। इसके अलावा महासमुंद में 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मुंगेली का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर जिले में भी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया। यहां 43 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

इसी तरह (weather department) धमतरी जिले में 42.8 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस, कोरबा में 41.9 डिग्री,दुर्ग में 41.6 डिग्री, सरगुजा में 41.4 डिग्री और राजधानी रायपुर में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा बलौदाबाजार में 40.6 डिग्री तापमान रहा।

हीट वेव को लेकर एडवाइजरी

हीट वेव को लेकर मौसम विभाग (weather department) ने अलग से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को पर्याप्त पानी पीने, प्यास नहीं लगने पर भी पीने की अपील की गई है। इसके अलावा घर में बने लस्सी, चावल पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने कहा गया है।

इसके अलावा तेज धूप के समय घर से बाहर नहीं निकलने को कहा जा रहा है। हल्के रंग के ढील सूती कपड़े पहनने की सलाह विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही है। (weather department) घर से बाहर निकलने पर कपड़े, टोपी या छतरी का उपयोग करने का सुझाव दिया जा रहा है और आंखों की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम करने की बात कही गई।

प्रदेश में बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ (weather department) HP चंद्रा ने बताया, नौतपा के लिए मौसम विभाग द्वारा अलग से कोई एडवाइजरी जारी नहीं की जाती। बल्कि मौसम में परिवर्तन और बढ़ते तापमान को लेकर लोगों को सचेत जरूर किया जाता है। अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश से लेकर तटीय पश्चिम बंगाल तक एक सिस्टम बना हुआ है। इसके अलावा उत्तरी भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। जिसके असर से प्रदेश में कहीं-कहीं अंधड़ और बारिश की स्थिति बन सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments