Homeव्यापारविश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी नवा रायपुर का संकल्प, “एक पेड़ माँ...

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी नवा रायपुर का संकल्प, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुई। इस दौरान कार्यकारी निदेशक (ऐश न्यू इनिशिएटिव्स) श्री राम भजन मलिक तथा श्री नीरज जलोटा ने क्रमशः हिंदी और अंग्रेज़ी में उपस्थित कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के पश्चात सभी कर्मचारी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कार्यालय परिसर के निकट आयोजित सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक (ऑपरेशंस सर्विसेज) श्री बी. एन. झा, मुख्य महाप्रबंधकों, महाप्रबंधकों एवं अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को पौधे वितरित किए गए, ताकि वे अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में भी हरियाली बढ़ाने में योगदान दे सकें।

एनटीपीसी नवा रायपुर द्वारा आयोजित यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और समाज में हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संदेश देती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments