Sunday, September 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़15 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं

15 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं

रायपुर. गुरुवार को प्रदेश के 15 जिलों में एक भी नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई है. शेष 13 जिलों में 2 के नीचे पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. 9385 लोगों की जांच में 0.17 प्रतिशत संक्रमण दर से 16 संक्रमित मिले हैं. रायपुर, सरगुजा एवं बस्तर से 2-2, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, बलौदाबाजार, बिलासपुर, मुंगेली, कोरिया, बलरामपुर, कोंडागांव एवं बीजापुर से 1-1 मरीज मिले हैं. 24 मरीज के रिकवर होने के बाद राज्य में 118 एक्टिव केस बचे हैं. इसमें रायपुर व रायगढ़ के 14-14, सरगुजा के 11, बलरामपुर के 10, बस्तर के 9 सहित अन्य जिले के मरीज शामिल हैं. महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही व नारायणपुर में कोरोना के एक भी मरीज सक्रिय नहीं हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments