Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर से अंबिकापुर के लिए निकले प्रधानमंत्री मोदी, लोगों का किया अभिवादन...

रायपुर से अंबिकापुर के लिए निकले प्रधानमंत्री मोदी, लोगों का किया अभिवादन…

रायपुर: राजभवन से निकलते हुए पीएम मोदी ने सड़क के किनारे खड़े लोगों के अभिवादन का हाथ हिलाकर जवाब दिया। पीएम मोदी विशेष विमान में सवार होकर रायगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में सुबह 10.30 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी विशेष विमान में सवार होकर रायगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं। रायगढ़ एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से पीएम मोदी अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे।

वे सुबह 10.35 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे और 10.45 बजे सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी कार्यक्रम खत्म होने के बाद वापस रायगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। आमसभा में करीब एक लाख भीड़ जुटने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments