Homeछत्तीसगढ़नवा रायपुर के खपरी तालाब को निजी कंपनी ने घेरा, पाटने की...

नवा रायपुर के खपरी तालाब को निजी कंपनी ने घेरा, पाटने की तैयारी से बढ़ा विवाद

रायपुर। नवा रायपुर के सेक्टर-31 स्थित खपरी तालाब को लेकर नया विवाद सामने आया है। आरोप है कि एक निजी कंपनी आवासीय परियोजना के लिए तालाब के हिस्से को पाटने की तैयारी कर रही है। मामले की शिकायत मिलने के बाद नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) ने कंपनी के प्रतिनिधियों को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है।

बताया जा रहा है कि कंपनी द्वारा तालाब के आसपास बाउंड्रीवॉल और अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज जलाशय क्षेत्र को नुकसान पहुंचाना नियमों के खिलाफ है और इससे पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो सकता है।

शिकायत के बाद एनआरडीए ने निर्देश दिए हैं कि तालाब के बड़े हिस्से को नहीं पाटा जाएगा तथा रिकॉर्ड में दर्ज त्रुटियों और विसंगतियों को भी सुधारा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि शासन के नियमों और पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए ही किसी परियोजना को अनुमति दी जाएगी।

स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों ने तालाबों और जलाशयों के संरक्षण की मांग करते हुए कहा है कि बढ़ते शहरीकरण के बीच जल स्रोतों को बचाना बेहद जरूरी है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और लोग प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments