Homeमध्य प्रदेशमोहन भागवत करेंगे संघ की बैठक का शुभारंभ, राष्ट्रीय सुरक्षा पर बनेगी...

मोहन भागवत करेंगे संघ की बैठक का शुभारंभ, राष्ट्रीय सुरक्षा पर बनेगी रणनीति

 इंदौर
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आज से इंदौर के डेली कॉलेज में शुरू होगी। सुबह नौ बजे सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत बैठक का शुभारंभ करेंगे।

बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना और संगठन विस्तार की दिशा तय की जाएगी। राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता, डिजिटल प्रभाव, युवा सहभागिता और नशामुक्त भारत जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आगामी कार्यक्रमों से महिलाओं को जोड़ने के लिए रूपरेखा पर भी विचार होगा। बैठक में भाग लेने के लिए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित छह सह सरकार्यवाह इंदौर पहुंच चुके हैं। आयोजन स्थल को भगवा ध्वज से सजाया गया है। सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

मार्च से पहले तैयार होगा नया संगठनात्मक ढांचा
बैठक का एक महत्वपूर्ण विषय संगठन की नई रचना भी है। इस संबंध में पहले विचार हो चुका है। अब बैठक में इसकी अंतिम रूपरेखा तय की जाएगी। अगले साल मार्च में होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा से पहले संगठन का नया ढांचा तैयार कर लिया जाएगा। इसके अनुरूप जिला, विभाग, प्रांत, क्षेत्र और अखिल भारतीय स्तर पर चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments