Sunday, September 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल शुक्रवार को होगा विस्तार: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल शुक्रवार को होगा विस्तार: मुख्यमंत्री साय

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को किया जाएगा.
उन्होंने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा कि राजभवन में नौ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में पूछे जाने पर साय ने कहा, ”हमारे मंत्रिमंडल के नए सदस्य शुक्रवार सुबह पूर्वाह्न पौने 12 बजे राजभवन में शपथ लेंगे.”

उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लाखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंक राम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े वे नौ विधायक हैं जो मंत्री पद की शपथ लेंगे. साय ने कहा कि जल्द ही विभागों का आवंटन भी कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का एक अन्य पद बाद में भरा जाएगा. 90 सदस्यीय विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं. मुख्यमंत्री साय और दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने 13 दिसंबर को शपथ ली थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments