Homeछत्तीसगढ़विधायक मोहन मरकाम ने ली मंत्री पद की शपथ...

विधायक मोहन मरकाम ने ली मंत्री पद की शपथ…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ ली. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री पद से बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया था, उनके स्थान पर मरकाम मंत्री बनाए गए हैं. मरकाम पिछले चार वर्षों से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे. बुधवार को उन्हें हटाकर बस्तर क्षेत्र के सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

मरकाम ने आज राजभवन के दरबार हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ ली. राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे. आदिवासी नेता मरकाम (56) बस्तर क्षेत्र के कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह 2013 में पहली बार तथा 2018 में दूसरी बार छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए चुने गए.

राज्य में 2018 में कांग्रेस की सरकार का गठन होने के बाद 2019 में मरकाम को प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. राज्य में सत्ताधारी दल कांग्रेस में पिछले तीन दिनों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हुई हैं. बुधवार को पार्टी ने मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया और बैज को उनकी जगह पर प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई. वहीं दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पार्टी ने स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम का इस्तीफा लिया और मरकाम को उनके स्थान पर मंत्री बनाया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments