Friday, September 25, 2026
Homeक्राइम16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल...

16 साल के बच्चे से शादीशुदा महिला ने किया गंदा काम, होटल बुलाकर बनाए संबंध, इंस्टाग्राम से दोस्ती; जानें मामला

छत्तीसगढ़ में एक शादीशुदा महिला ने नाबालिग को इमोशनल ब्लैकमेल कर संबंध बनाए. इससे पीड़ित मानसिक तनाव में आ गया. दो दिन बाद उसने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार लिया है. महिला और पीड़ित इंस्टाग्राम के जरिए एक दूसरे को जानते थे.

Married Woman Rape Minor: छत्तीसगढ़ के करीबधाम जिले में 25 साल की शादीशुदा महिला ने 16 बर्ष के नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग आरोपी महिला का इंस्टा फ्रेंड था. आरोपी महिला ने उसे मिलने के लिए होटल बुलाया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद पीड़िता नाबलिग ने थाने पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया. जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार, यह घटना कबीरधाम जिले के कोतवाली  थाना इलाके की है. पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को बताया कि ख्याति विश्वकर्मा (25) से उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी, इसके बाद वे मिलने भी लगी.

Latest and Breaking News on NDTV

इमोशनल ब्लैकमेल कर बनाए संबंध 

पीड़ित के अनुसार, 1 अप्रैल  2026 को ख्याति विश्वकर्मा ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया. जहां पहुंचने के बाद महिला ने उस पर भावनात्मक दबाव (इमोशनल ब्लैकमेल) बनाकर और प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद महिला ने उसे डरा-धमकाकर इस बारे में किसी को भी नहीं बताने की बात की. इससे नाबालिग मानसिक दबाव में आ गया.

Latest and Breaking News on NDTV

दो दिन बाद पीड़ित ने दर्ज कराया केस 

मानिसक दबाव में आने के कारण पीड़ित नाबालिग महिला के खिलाफ केस दर्ज नहीं करा सका. लेकिन, दो दिन बाद वह हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचा और पुलिस को उसके साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने तत्काल महिला के खिलाफ  पॉस्को एक्ट का केस दर्ज कर उसके गिरफ्तार कर लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

महिला ने की थी लव मैरिज 

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ख्याति विश्वकर्मा (25) ने कुछ समय पहले लव मैरिज की थी. शादी से पहले ही वह नाबालिग लड़के से बात करती थी. एक अप्रैल को महिला ने नाबालिग को होटल बुलाया और उसके साथ संबंध बनाएं. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments