Homeमध्य प्रदेशपद्मा स्कूल हादसे पर सरकार सख्त, दो इंजीनियर निलंबित; भोपाल से जांच...

पद्मा स्कूल हादसे पर सरकार सख्त, दो इंजीनियर निलंबित; भोपाल से जांच करने पहुंची टीम

ग्वालियर

 सांदीपनि पद्मा विद्यालय में निर्माण के दौरान छत गिरने के हादसे की जांच के लिए भोपाल से पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन की टीम मंगलवार को ग्वालियर आई। टीम ने पद्मा स्कूल पहुंचकर हादसे वाली जगह पर तकनीकी पहलुओं और मटेरियल की जांच की और मौके पर मौजूद साइट इंजीनियर व अन्य अफसरों से बातचीत की।

जांच में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई

जांच के दौरान टीम ने प्रथम दृष्टया उपयंत्री, सहायक यंत्री और कार्यपालन यंत्री की उदासीनता पाई। इसके बाद सहायक यंत्री राजदीप जादौन और उपयंत्री सत्येंद्र पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया और परियोजना यंत्री मनोज आचार्य को नोटिस दिया गया है। टीम ने निर्माण सामग्री को भी जांच के लिए अपने साथ ले जाने की बात सामने आई है, हालांकि टीम को क्या खामियां मिली हैं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। टीम ने मौके पर करीब दो घंटे तक जांच की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments