Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: धान खरीदी केन्द्रों में शनिवार और रविवार को भी होगी खरीदी

छत्तीसगढ़: धान खरीदी केन्द्रों में शनिवार और रविवार को भी होगी खरीदी

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए आगामी 4 फरवरी तक धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं. किसानों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी. छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है.

छत्तीसगढ़ में दिनों दिन धान खरीदी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है. 03 और 04 फरवरी को भी धान खरीदी केन्द्रों में होगी धान की खरीदी. राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.11 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है. धान उपार्जन के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है.

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 65 हजार 988 किसानों से 01 फरवरी 2024 तक 144 लाख 11 हजार 309 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है. धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है. अब तक 103 लाख 66 हजार 693 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 94 लाख 74 हजार 423 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments