Homeदिल्लीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात उत्तर प्रदेश में...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात उत्तर प्रदेश में आए बदलाव से अवगत कराया

इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात उत्तर प्रदेश में आए बदलाव से अवगत कराया

2017 से पहले वैश्विक निवेश आकर्षित करने की न स्पष्ट दृष्टि थी और न ठोस कार्ययोजना, डबल इंजन सरकार ने बदली यह स्थिति: मुख्यमंत्री

रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र से प्रदेश में विकसित की निवेश एवं औद्योगिक विकास की नई कार्यसंस्कृति: सीएम योगी

लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात उत्तर प्रदेश में आए बदलाव से भी अवगत कराया।

पहले न स्पष्ट नीति थी और न ठोस कार्ययोजना
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर निशाना साधा, कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेश आकर्षित करने की न स्पष्ट दृष्टि थी, न कोई ठोस कार्ययोजना, किन्तु डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व ने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र से प्रदेश में निवेश एवं औद्योगिक विकास की नई कार्य-संस्कृति विकसित की।

सिंगापुर प्रतिनिधिमंडल के साथ आज होगी बैठक
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी नीतियों और निवेश अनुकूल वातावरण से आज उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा है। इसी बढ़ते वैश्विक विश्वास को नई ऊंचाई देने के लिए आज सिंगापुर के डेलीगेशन के साथ बैठक में उत्तर प्रदेश में निवेश की नई संभावनाओं, वर्तमान परियोजनाओं को गति देने और निवेश को धरातल पर उतारकर उत्पादन शुरू करने पर चर्चा होगी।

वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि हर निवेश से नया उद्योग, हर उद्योग से नया रोजगार और हर रोजगार से परिवारों में खुशहाली के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments