Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़भाजपा को महाराष्ट्र में चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का खामियाजा...

भाजपा को महाराष्ट्र में चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा : बघेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि जनता लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के ऐसे कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका परिणाम भाजपा को भुगतना होगा. यहां पुलिस लाइंस में हेलीपैड पर पत्रकारों से बात करते हुए बघेल ने कहा कि भाजपा को 2024 के आम चुनावों में हार का डर है, यही वजह है कि वह (राजनीतिक) उठापटक कर रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा विपक्षी दलों को बर्दाश्त नहीं कर सकती. यह असहमति का भी सम्मान नहीं करती है. यह (उन्हें) रौंदती है, कुचलती है और खत्म कर देनी चाहती है, (जो इसका विरोध करते हैं). यह एक लोकतांत्रिक देश है और इस तरह के कृत्यों (सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास) बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भाजपा को परिणाम भुगतने होंगे.’’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments