Homeछत्तीसगढ़उदयपुर हत्याकांड के आरोपी से संबंधों पर रुख स्पष्ट करे भाजपा: भूपेश...

उदयपुर हत्याकांड के आरोपी से संबंधों पर रुख स्पष्ट करे भाजपा: भूपेश बघेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि राजस्थान में एक दर्जी की हत्या के आरोपी से कथित जुड़ाव के मसले पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना रुख साफ करना चाहिए. बघेल ने कहा कि उन्हें लगता है कि घटना सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की ‘साजिश’ तहत की गई थी. कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया था कि उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी भाजपा का सदस्य है. हालांकि, भाजपा ने इस दावे को ‘‘आधारहीन’’ बताया था.

उदयपुर की घटना पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में बघेल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उदयपुर में हुई नृशंस हत्या किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है. मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं. मेरी मांग है कि आरोपियों को तत्काल सजा मिलनी चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘घटना में एक और कोण सामने आया है. भाजपा को आरोपी के साथ अपने संबंध के बारे में बताना चाहिए. यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि पार्टी का आरोपी के साथ संबंध है. भाजपा को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए. क्या यह सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश है? घटना का साजिशकर्ता कौन हैं? यह जांच का विषय है.’’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments