Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजापुर: दो महिलाओं समेत सात नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर: दो महिलाओं समेत सात नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने दो महिलाओं समेत सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है तथा उनसे विस्फोटक बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में चोखनपाल गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने दो महिलाओं समेत सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बुधवार को गंगालूर थाने से डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था तथा जब यह दल चोखनपाल गांव के जंगल में पहुंचा तब वहां से नक्सली भागने लगे. उनके अनुसार बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से बारूदी सुरंग, बैटरी, ‘कार्डेक्स वायर’, जिलेटिन छड़ और अन्य सामान बरामद किया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments