Homeमनोरंजनआधे घंटे में रचाई शादी, अनिल कपूर-सुनीता की लव स्टोरी फिर हुई...

आधे घंटे में रचाई शादी, अनिल कपूर-सुनीता की लव स्टोरी फिर हुई वायरल

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी 42वीं शादी की सालगिरह पर पत्नी सुनीता कपूर के लिए एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है। अभिनेता ने अपनी सादगी भरी शादी और लंबे रिश्ते की यादें ताजा कीं।

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता आज (19 मई) अपनी शादी की 42वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी शादी और लंबे रिश्ते की यादों को ताजा किया।

अनिल कपूर ने शेयर की खास तस्वीरें
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर पत्नी सुनीता कपूर के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इनमें एक फोटो उनकी शादी के समय की थी, जबकि बाकी तस्वीरों में दोनों की साथ बिताई गई यादगार झलकियां देखने को मिलीं।

Anil Kapoor and Sunita Kapoor
Anil Kapoor and Sunita Kapoor

‘30 मिनट में हुई थी हमारी शादी’
अपनी पोस्ट में अनिल कपूर ने बताया कि उनकी शादी बेहद साधारण तरीके से हुई थी। उन्होंने लिखा- “42 साल की शादी और 53 साल का साथ। हर साल पहले से ज्यादा खास लगता है। हमारी शादी बहुत साधारण थी, जो लगभग 30 मिनट में पूरी हो गई थी। न कोई हनीमून, न कोई दिखावा। सिर्फ हमारे माता-पिता, कुछ करीबी लोग और हम दोनों थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि 30 मिनट का वो रिश्ता 53 साल तक साथ निभाएगा।”

 

उन्होंने लिखा, “तुम्हारी वजह से ही मैं अपने हर सपने को पूरा कर पाया। मुझे हमेशा भरोसा था कि तुम सब कुछ प्यार और गरिमा के साथ संभाल लोगी। 53 साल तक हर दिन मुझे चुनने के लिए धन्यवाद।”

सेलेब्स और बेटी रिया कपूर ने दी शुभकामनाएं
अनिल कपूर की इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सितारों ने दोनों को शादी की सालगिरह की बधाई दी। चंकी पांडे और भूमि पेडनेकर समेत कई कलाकारों ने कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दीं। वहीं उनकी बेटी रिया कपूर ने भी पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी पेरेंट्स।”

ऐसी शुरू हुई थी अनिल और सुनीता की लव स्टोरी
अनिल कपूर और सुनीता कपूर की प्रेम कहानी 1970 के दशक के आखिर में शुरू हुई थी, जब अनिल कपूर बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे थे।

बताया जाता है कि दोनों की पहली बातचीत एक प्रैंक कॉल के जरिए हुई थी, जिसे उनके कॉमन फ्रेंड्स ने प्लान किया था। बाद में दोनों की मुलाकात राज कपूर के घर पर हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 1984 में शादी कर ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments