Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण महिला की मौत

जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण महिला की मौत

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जंगली हाथी ने एक ग्रामीण महिला को कुचलकर मार डाला. वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी .धमतरी जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के ंिसगपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत पारधी गांव के करीब जंगली हाथी ने सुखमा बाई कमार (30) को कुचलकर मार डाला है अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की रात जंगली हाथियों का दल ंिसगपुर इलाके में पहुंचा था. जब वन विभाग को जानकारी मिली कि हाथियों का दल पारधी गांव जा रहा है तब ग्रामीणों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया. उन्होंने बताया कि इस दौरान महिला सुखमा बाई ने वहां से जाने से मना कर दिया था. जब वन विभाग का दल एक बार फिर रात लगभग दो बजे महिला को लाने के लिए गांव पहुंचा तब तक हाथियों का दल वहां पहुंच गया और महिला की जान ले ली.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments