Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती, ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 3 सितंबर तक

छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती, ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 3 सितंबर तक

रायपुर: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2022 है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन आगामी 13 से 22 नवम्बर को राजधानी रायपुर में किया जा रहा है।

भर्ती रैली तहत जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवरी क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेडमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का अनिवार्य योग्यता पदवार 8वीं, 10वीं एवं 12वीं है। अभ्यर्थियों का जन्म 1 अक्टूबर 1999 से 1 अप्रैल 2005 के मध्य होना चाहिए।

भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आवेदक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in में करना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन 5 अगस्त 2022 से प्रारंभ है जिसकी अंतिम तिथि 03 सितंबर 2022 है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments