Thursday, September 24, 2026
Homeदेश विदेशकेंद्र ने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत ब­ढ़ाया

केंद्र ने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत ब­ढ़ाया

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिवाली का तोहफा देते हुए बुधवार को लगभग 49.19 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68.72 लाख पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत की वृद्धि की. डीए और डीआर अभी तक मूल वेतन/पेंशन का 55 प्रतिशत था और इसमें तीन प्रतिशत की वृद्धि एक जुलाई, 2025 से प्रभावी है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि डीए और डीआर में वृद्धि के कारण राजकोष पर कुल मिलाकर 10,083.96 करोड़ रुपये का सालाना प्रभाव पड़ेगा. यह वृद्धि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार है. डीए और डीआर में यह ब­ढ़ोतरी जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के कुछ दिनों बाद हुई है. केंद्र वर्ष में दो बार डीए और डीआर में संशोधन करता है. मार्च में घोषित पिछला संशोधन एक जनवरी से प्रभावी था.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रदर्शन आधारित बोनस को मंजूरी दी थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments