Friday, September 25, 2026
Homeदेश विदेशगले में सांप लपेटकर वीडियो बनाते समय युवक की सर्पदंश से मौत

गले में सांप लपेटकर वीडियो बनाते समय युवक की सर्पदंश से मौत

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर गले में सांप लपेटकर वीडियो बना रहे एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गयी. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. भोपा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमप्रकाश सिंह ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि थाना क्षेत्र के मोरना गांव निवासी मोहित कुमार (24) ने पड़ोस के घर से एक सांप पकड़ा और गले में डालने के बाद उसका वीडियो बना रहा था, तभी सांप ने उसे गर्दन में डंस लिया.

एसएचओ ने बताया कि मोहित को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. सांप का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ, जिसमें सांप उसके गले में दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. एसएचओ ने बताया कि बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments