Homeदिल्लीराहुल गांधी का जवानों वाला दांव! बोले- आपके सामने खड़े होने की...

राहुल गांधी का जवानों वाला दांव! बोले- आपके सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले ताजा बयान को लेकर सोमवार (9 नवंबर) को उन पर निशाना साधा और दावा किया कि इस बात की गारंटी है कि प्रधानमंत्री उनके साथ बहस करने पर जवानों के समक्ष खड़े होने की हिम्मत भी नहीं कर पाएंगे। गांधी पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री मोदी को इस विषय पर सीधी बहस की चुनौती दे रहे हैं कि 'देशदोही' कौन है।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी और राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि भले ही हथियारबंद माओवादियों का सफाया हो गया है, लेकिन नक्सलवाद का खतरा अभी टला नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि 'दिमागी नक्सली' राजनीतिक दलों सहित कई संगठनों में घुसपैठ कर चुके हैं और लोगों को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं।

प्रधानमंत्री के इस बयान को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''सीआरपीएफ के प्रिय जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया कि आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती कायम है। वो मुझसे बहस करें कि देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह।'' राहुल गांधी ने इसके साथ ही दावा किया, ''मेरी गारंटी है कि उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी।''

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर हैं और उन्हें खुली बहस करने की चुनौती दे रहे हैं। दरअसल इसके पीछे 31 अक्तूबर को प्रधानमंत्री मोदी का एक बयान है, जिसमें उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि देश विरोधी ताकतें और 'दिमागी नक्सली' विदेश जाकर देश को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। इस बयान पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने 2 नवंबर पीएम मोदी को सार्वजनिक बहस करने की की चुनौती दे दी। राहुल गांधी ने दावा किया कि वे साबित कर सकते हैं कि नरेंद्र मोदी विदेशी ताकतों के समर्थन और मदद से प्रधानमंत्री बने हैं और देशद्रोही कौन है। तब से गाहे-बेगाहे राहुल पीएम पर खुली बहस की चुनौती देते आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments