Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: बारिश के दौरान बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां...

छत्तीसगढ़: बारिश के दौरान बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बारिश के दौरान होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने के लिए कहा है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने मानसून के दौरान संभावित बीमारियों की रोकथाम के लिए अधिकारियों को राजधानी से लेकर ग्राम पंचायत तक लगातार सतर्क रहने का निर्देश दिया है.

उन्होंने बताया कि साय ने राज्य के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है. साय ने हैंडपंप, नलकूप और जल स्रोतों की मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया है.
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वर्षा जन्य बीमारियों और अन्य समस्याओं से निपटने के लिए प्रशासनिक अमले के साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय निकाय और स्वास्थ्य विभाग के अमले को सतर्क रहने को कहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि बरसात के मौसम में उल्टी-दस्त, मलेरिया आदि मौसमी बीमारियों के होने की ज्यादा आशंका रहती है. उन्होंने कहा कि पेयजल स्रोतों की सफाई जैसे छोटे-छोटे उपायों से इन बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है. राज्य में संक्रामक बीमारियों की दृष्टि से संवेदनशील गांवों और इलाकों में स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा लगातार निगरानी रखी जानी चाहिए.

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने जशपुर अंचल सहित ऐसे क्षेत्र जहां सर्पदंश के मामले ज्यादा आते हैं, उन इलाकों में बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सर्पदंश की दवा (एंटी स्नेक वेनम) की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments