Homeदेश विदेशकुवैत से फोन पर तीन तलाक देने वाला आरोपी नागपुर में गिरफ्तार

कुवैत से फोन पर तीन तलाक देने वाला आरोपी नागपुर में गिरफ्तार

रायपुर। कुवैत से फोन कर पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में फरार चल रहे एक व्यक्ति को रायपुर पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद शाहिद रजा (42 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस उसे रायपुर लाकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति ने विदेश में रहते हुए फोन पर तीन तलाक दिया, धमकी दी और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी कुवैत से भारत लौट आया है और नागपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर नागपुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी और पीड़िता की शादी वर्ष 2008 में हुई थी तथा उनकी एक सात वर्षीय बेटी है। पारिवारिक विवाद के चलते दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं बच्ची फिलहाल अपने ननिहाल पक्ष के पास है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments