Homeमनोरंजनकंगना रनौत ने दहेज प्रथा पर जताया गुस्सा, महिलाओं से कही बड़ी...

कंगना रनौत ने दहेज प्रथा पर जताया गुस्सा, महिलाओं से कही बड़ी बात

कंगना रनौत ने दहेज उत्पीड़न से जुड़े ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर मौत मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जानें एक्ट्रेस ने लड़कियों को क्या सलाह दी और क्या कहा।

दहेज उत्पीड़न से जुड़े हालिया मामलों ने पूरे देश को झकझोर दिया है। भोपाल की ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर की मौत के बाद अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने लड़कियों को शादी से पहले आत्मनिर्भर बनने की सलाह देते हुए कहा कि जिंदगी में सबसे जरूरी आपकी खुद की पहचान और करियर है।

कंगना बोलीं- ‘शादी से पहले आत्मनिर्भर बनें लड़कियां’
इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया। कंगना ने कहा,
“हर दिन शादीशुदा युवा महिलाओं की दुखद खबरें सामने आती हैं। कई पढ़ी-लिखी लड़कियां ट्रेजेडी होने से पहले अपने माता-पिता से मदद की गुहार लगाती हैं, लेकिन विडंबना है भारतीय समाज शादी के बाद बेटियों को छोड़ देता है।”

Kangana Ranaut Instagram story
Kangana Ranaut Instagram story

उन्होंने लिखा, “मेरा युवा महिलाओं को यही संदेश है कि आपका करियर किसी भी रिश्ते से ज्यादा महत्वपूर्ण है। शादी के बारे में तभी सोचें जब आप खुद पूरी तरह स्वतंत्र हों। आपको खुद अपना हीरो बनना होगा, क्योंकि आपको बचाने कोई नहीं आने वाला। आप क्या करती हैं और आपकी पहचान क्या है, यह ज्यादा मायने रखता है।”

दहेज उत्पीड़न के आरोपों से गूंजा देश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विशा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वहीं दीपिका नागर की अपने घर की बालकनी से गिरने के बाद मौत हो गई। दोनों मामलों में पीड़िताओं के परिवारों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। कई यूजर्स ने दहेज से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई और महिलाओं के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।

दोनों मामलों की जांच जारी
फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां दोनों मौत मामलों की जांच में जुटी हुई हैं। परिवारों की शिकायतों के आधार पर ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना रनौत
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म भारत भाग्य विधाता में दिखाई देंगी। यह फिल्म 2008 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान 400 लोगों की जान बचाने वाले अस्पताल कर्मचारियों की सच्ची कहानी से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा उनके पास आर. माधवन के साथ एक थ्रिलर फिल्म और क्वीन 2 भी पाइपलाइन में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments