Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 21 हजार लोगों को नहीं मिला आयुष्मान कार्ड, पोर्टल बंद...

छत्तीसगढ़ में 21 हजार लोगों को नहीं मिला आयुष्मान कार्ड, पोर्टल बंद होने से बढ़ी परेशानी

राजनांदगांव.

तकनीकी समस्या के चलते पिछले डेढ़ महीने से आयुष्मान कार्य बनाने का प्रभावित है। कार्य से जुड़े पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण नए कार्य बनाने और पुराने कार्य में सुधार की प्रक्रिया बंद पड़ी है। इससे जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ लेने में परेशानी हो रही है।

कार्य बनवाने और सुधार कराने लोग च्वाइस सेंटर, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे है, लेकिन जरूरतमंदों को निराश होकर ही लौटना पड़ रहा है। वय वंदना कार्य योजना का पोर्टल बंद होने से परेशानी हो रही है। योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई आयुष्मान वय वंदना कार्य योजना भी पोर्टल बंद होने से प्रभावित हुए है। जिले में 70 प्लस के 30301 बुजुर्गों के पंजीयन का लक्ष्य है। इसके विरुद्ध 25807 कार्य ही बन सके है। अभी 4494 बुजुर्ग कार्य बनने की राह देख रहे है। कार्य नहीं बनने से इन्हें अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है। पुराने कार्य में सुधार कराने में भी परेशानी आ रही है। अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भी कार्य संबंधी का अटका हुए है।

जिले में आयुष्मान कार्य पंजीयन का कुल लक्ष्य 9 लाख 58 हजार 564 है। इसके विरुद्ध 9 लाख 38 हजार 697 हितग्राहियों का कार्य बन पाया है। 2। हजार 867 पात्र हितग्राही कार्य बनने का इंतजार कर रहे है। इनमें शहरी क्षेत्र के 475 और ग्रामीण क्षेत्र के 7692 लोग शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments