Homeछत्तीसगढ़मौज-मस्ती बनी मातम: नदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत

मौज-मस्ती बनी मातम: नदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत

रायबरेली. हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे मौहरी (मजरे गुलुपुर) के निकट स्थित नदी में नहाते समय एक युवक की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान जितेंद्र लोधी (उम्र लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है. वह बछरांवा थाना क्षेत्र के सेरी गांव का निवासी था.

बता दें कि रविवार की दोपहर जितेंद्र अपने पांच करीबी दोस्तों के साथ नदी किनारे घूमने और नहाने गया था. गर्मी से राहत पाने के लिए सभी युवक नदी में उतरे. बताया जा रहा है कि नदी के उस हिस्से में अचानक गहराई बढ़ जाती है और पानी की धार भी तेज थी. नहाते समय जितेंद्र का पैर फिसला और गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण डूबने से मौत हो गई.

वहीं स्थानीय लोगों ने जितेंद्र को नदी से बाहर निकाला और नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जितेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया है. वह परिवार का इकलौता बेटा था और घर की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रहा था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments