Homeमनोरंजननए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा...

नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन

रॉबर्ट पैटिनसन अब डेनियल क्रेग की जगह नए जेम्स बॉन्ड के रूप में नजर आएंगे। मगर उनका भारत से एक दिलचस्प कनेक्शन भी है। दुनिया भर में मशहूर होने से बहुत पहले पैटिनसन ने मीरा नायर की 2004 की पीरियड ड्रामा फिल्म 'वैनिटी फेयर' में रॉडी क्रॉली का किरदार निभाया था। इसमें रीज विदरस्पून मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि उनका यह रोल फिल्म के थिएट्रिकल रिलीज का हिस्सा नहीं बन पाया। पैटिनसन के सीन फिल्म से काट दिए गए थे। इन्हें बाद में फिल्म के होम वीडियो वर्जन में देखा जा सका।

पैटिनसन ने किस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत?
पैटिनसन के करियर के इस अनजाने हिस्से के बारे में पहली बार दिसंबर 2009 में पता चला था। उस समय 2008 में आई पहली 'ट्वाइलाइट' फिल्म की सफलता के बाद पैटिनसन काफी मशहूर हो चुके थे। सीरीज की दूसरी फिल्म 'न्यू मून' (2009) उस साल 11 दिसंबर को भारत में रिलीज होने वाली थी। इसी दौरान पैटिनसन ने पीटीआई को दिए एक ईमेल इंटरव्यू में भारत के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात की। इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि बहुत से लोग नहीं जानते कि मैंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'वैनिटी फेयर' से की थी, जिसमें मैंने रॉडी क्रॉली का किरदार निभाया था। इस फिल्म को भारतीय फिल्ममेकर मीरा नायर ने डायरेक्ट किया था।'

पैटिनसन ने भारत को लेकर क्या कहा?
'वैनिटी फेयर' फिल्म, विलियम मेकपीस ठाकरे के 1848 में आए इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी। इस फिल्म में रीज विदरस्पून के साथ गैब्रियल बायरन, जेम्स प्योरफॉय और जोनाथन राइस मेयर्स जैसे कई कलाकार शामिल थे। पैटिनसन ने बताया, 'दुर्भाग्य से मेरा रोल काट दिया गया था और यह केवल होम वीडियो पर ही देखने को मिला। लेकिन यह एक शानदार अनुभव था और मैंने वहां बहुत कुछ सीखा। वहीं से मुझे पहली बार भारतीय संस्कृति और फिल्म इंडस्ट्री के बारे में पता चला।'

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments