Homeछत्तीसगढ़दिसंबर में होंगे छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव? उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया...

दिसंबर में होंगे छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव? उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया अहम संकेत

रायपुर.

अंतिम मतदाता सूची का सोमवार को प्रकाशन होगा. इसके साथ ही नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान पर न केवल राजनीतिक दलों की बल्कि आम लोगों की निगाहें लग जाएंगी. उहापोह की इस घड़ी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि दिसंबर में नगरीय निकाय चुनाव हो सकते हैं.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से नगरीय निकाय चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग अपनी तैयारी कर रहा है. भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लेती है. सभी 17 नगरीय निकायों में भाजपा की तैयारी है. पिछली नगरीय निकाय का परिणाम दोहराया जाएगा. हमारी सरकार ने 3 सालों में शहरों के लिए काम किया है. शहर की जनता भाजपा को आशीर्वाद देगी. वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की हालत काफी बुरी है. जिलाध्यक्ष प्रभारी की बैठक में नहीं पहुंच पा रहे हैं. कांग्रेस को अपने जिलाध्यक्षों को नोटिस भेजना पड़ रहा है. कांग्रेस में हालात बुरे हैं.

पीसीसी चीफ दीपक बैज की प्रदर्शन पर तंज
वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज के परफॉर्मेंस पर तंज कसते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हारे-पीटे हुए लोगों की पार्टी बनी हुई है. कांग्रेस समाप्ति की ओर बढ़ रही है. कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष अपनी कार्यसमिति नहीं बना पाए. हालांकि, यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है. वहीं कल से शुरू होने संसद सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले परिसीमन बिल पर अरुण साव ने कहा कि लोकसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का बिल पास हो चुका है. महिला आरक्षण का बिल जल्द लागू होगा. आरक्षण बिल जब पेश हुआ था तब विपक्षी पार्टियों का महिला विरोधी चेहरा उजागर किया था. आरक्षण बिल आएगा, परिसीमन भी होने वाला है. विपक्षी दल आत्मघाती कदम उठा रहे है, इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा. शराब घोटाला मामले में विकास अग्रवाल की गिरफ्तारी पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जांच में बहुत सी बातें उजागर हो रही हैं. जांच के अनुक्रम में जो भी तथ्य आएंगे उसपर कार्रवाई होगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments