Homeदेश विदेशअपने पैगंबर-ईश्वर के प्रति प्रेम व्यक्त करने में गलत क्या है? :...

अपने पैगंबर-ईश्वर के प्रति प्रेम व्यक्त करने में गलत क्या है? : ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर कांग्रेस

नयी दिल्ली. ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान पर विवाद के बीच कांग्रेस ने रविवार को भारत की समन्वयकारी सांस्कृतिक परंपरा का जिक्र किया और कहा कि लोगों द्वारा अपने ईश्वर और पैगंबर के प्रति प्रेम व्यक्त करने में कुछ भी गलत नहीं है. कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि एक सौहार्दपूर्ण देश, जिसने संत मीराबाई और सूफीवाद की परंपरा देखी है, ऐसे “बौने” आ गए हैं, जो सात साल के लड़के में हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का दुश्मन देखते हैं.

खेड़ा ने एक वीडियो बयान में कहा, “उन्होंने सात साल के एक बच्चे की हत्या कर दी और फिर उसके शव को लटका दिया, क्योंकि वह दूसरे धर्म से था. उस सात साल के बच्चे से हमारी सांस्कृतिक विरासत को क्या नुकसान हो सकता है.” खेड़ा ने कहा, “आप इंदौर के बाजार में कहते हैं कि मुसलमानों को बाहर निकाल देना चाहिए. हमारी संस्कृति बहुत विशाल है और आपको ये कामगार वर्ग के मुसलमान खतरा लगते हैं. अगर कोई कहता है कि मैं मोहम्मद से प्यार करता हूं, तो आपको इससे दिक्कत है. अगर वह व्यक्ति अपने पैगम्बर से प्यार करता है, तो आपको भी उससे प्यार करना चाहिए.” कांग्रेस नेता ने कहा कि लोग अपने भगवान और पैगम्बर से प्रेम करते हैं और उन्हें ऐसा करना भी चाहिए. खेड़ा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इसमें गलत क्या है?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments