Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़कका और आपके बीच मौसम नहीं आ सकता है. मैं सड़क मार्ग...

कका और आपके बीच मौसम नहीं आ सकता है. मैं सड़क मार्ग से आपके पास जल्द पहुँच रहा हूँ: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर: आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर संभाग के युवाओं से सीधी बात करेंगे। बिलासपुर में युवाओं का हुजूम उमड़ा है, मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री का चौपर रायपुर से उड़ान नहीं भर सका। हालांकि मुख्यमंत्री का चौपर हैलीपैड में पूरी तरह से तैयार खड़ा था।

लेकिन, मौसम को साफ होते नहीं देख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क मार्ग से जाने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम स्थल की फोटो के साथ ट्वीट कर लिखा है….

मौसम ख़राब हो गया है, बिलासपुर के लिए हेलीकॉप्टर उड़ नहीं सकता. मुझे तस्वीरें मिली, आप सब पहुँच चुके हैं. यहाँ भी स्टेडियम हाउसफुल है, बाहर भी बड़ी संख्या में युवा साथी हैं. कका और आपके बीच मौसम नहीं आ सकता है. मैं सड़क मार्ग से आपके पास जल्द पहुँच रहा हूँ.

आपको बता दें कि ’भेंट-मुलाकात- युवाओं के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन बहतराई इंडोर स्टेडियम बिलासपुर में हो रहा है। बहतराई स्टेडियम में दोपहर 12.10 बजे से आयोजित ’भेंट-मुलाकात- युवाओं के साथ’ कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन बारिश की वजह से मुख्यमंत्री को थोड़ा विलंब हो गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल युवाओं से लगातार रूबरू हो रहे हैं।

युवाओं से भेंट मुलाकात के इस कार्यक्रम में श्री बघेल छत्तीसगढ़ के विकास के मुददे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुंगेली, कोरबा,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ति, रायगढ़, सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले के युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवा 1 अगस्त को बहतराई इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के सभी 8 जिलों से युवा यहां हजारों की तादाद में पहुंचें हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments