Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़आज रायपुर आ रहे है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मिनट टू मिनट...

आज रायपुर आ रहे है केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मिनट टू मिनट कार्यक्रम, पढ़िए पूरी खबर…

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के चुनावी रणनीतिकार अमित शाह (Home Minister Amit Shah) आज रायपुर आ रहे हैं। 22 जुलाई को शाह छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं की हाई लेवल मीटिंग लेंगे। इसी महीने 5 जुलाई को शाह रायपुर पहुंचे थे और नेताओं की बैठक ली थी। तब शाह छत्तीसगढ़ भाजपा की परफॉर्मेस से संतुष्ट नहीं दिखे थे। ओम माथुर और नितिन नबीन से उन्होंने आंतरिक रिपोर्ट मांगी थी, मुमकिन है कि आज को वो इस रिपोर्ट का अपडेट लेंगे।

प्रवास के दौरान अमित शाह (Home Minister Amit Shah) आज भाजपा की बेहद महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लेंगे। इस बैठक में अमित शाह के अलावा भाजपा के प्रदेश व चुनाव प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया,भाजपा छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल होंगे। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री 22 जून को दुर्ग में आयोजित सभा में शामिल हुए थे। इसके बाद पांच जुलाई को भाजपा के प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में पदाधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली थी।

बता दें इससे पहले पांच जुलाई को देर रात तक चली बैठक में अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने प्रदेश पदाधिकारियों को कई जिम्मेदारियां सौंपी थीं। इसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट भी आज पदाधिकारियों से मांगी जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम 22 जुलाई, 2023 (शनिवार)

शाम 7:50 बजे आगमन, रायपुर हवाई अड्डा, छत्तीसगढ़

शाम 7:55 बजे प्रस्थान, रायपुर हवाई अड्डा, छत्तीसगढ़

रात 8:05 बजे भाजपा कार्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ आगमन

रात 8:05 बजे से (बैठक एवं रात्रि प्रवास के लिए आरक्षित) (स्थान भाजपा कार्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़)

23 जुलाई, 2023 (रविवार)

सुबह 10:30 बजे भाजपा कार्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ के लिए प्रस्थान

सुबह 10:40 बजे आगमन, रायपुर हवाई अड्डा, छत्तीसगढ़

सुबह 10:45 बजे प्रस्थान, रायपुर हवाई अड्डा, छत्तीसगढ़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments