Thursday, September 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा में युवती से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, इलाज के दौरान...

दंतेवाड़ा में युवती से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, इलाज के दौरान मौत, गिरफ्तार…

दंतेवाड़ा: जिले में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मृतका की बेहोंशी का फायदा उठाते हुए जबरदस्ती उससे शारीरिक संबंध बनाए।

मिली जानकारी अनुसार बचेली थाने में 25 दिसंबर को मृतका के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बेटी 24 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे बचेली जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आई। इस पर पुलिस मामला दर्ज कर युवती की तलाश में जुट गई।

इसी दौरान 25 दिसंबर को ही पुलिस को लोगों से सूचना मिली कि एक युवती पाढ़ापुर में मोबाइल टावर के पास बेहोश हालत में मिली है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को उपचार के लिए अपोलो अस्पताल ले गए। साथ ही पुलिस ने लापता युवती की पहचान होने पर उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी। खबर मिलते ही परिजन अपोलो अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मृत्यु हो गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि युवती की मृत्यु सिर में आई चोट और रक्तश्राव के कारण होना और मृतका के साथ हाल ही में अनाचार होना बताया। इसमें धारा 376 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश में जुट गए।

पता तलाश के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 24 दिसंबर की शाम को बुधरू ओयामी और बिजू राम ओयामी ग्राम कड़मपाल के साथ मृतका को बचेली में देखा गया था। इस पर पुलिस टीम के साथ कड़मपाल पहुंचे। यहां संदेही बुधरू ओयामी और बिजू राम ओयामी सकुनत पर मिले, जिन्हें घटना के संबंध में पूछताछ करने पर टाल मटोल करने से हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपराध कारित करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि बुधरू ओयामी ने मृतका के बेहोशी का फायदा उठाते हुए उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। फिर आरोपी बुधरू ओयामी के साथ आरोपी बिजू ओयामी ने मृतका को नशे के हालत में बाइक पर बैठाते समय युवती सिर के बल गिर गई। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। फिर दोनों उसे उसी हालात में छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों बुधरू ओयामी और बिजू ओयामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments