Homeदेश विदेशममकूटथिल के खिलाफ ब्रह्मास्त्र इस्तेमाल करने का समय आ गया है: कांग्रेस...

ममकूटथिल के खिलाफ ब्रह्मास्त्र इस्तेमाल करने का समय आ गया है: कांग्रेस नेता मुरलीधरन

तिरुवनंतपुरम. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे पार्टी के निलंबित विधायक राहुल ममकूटथिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए बुधवार को कहा कि ‘ब्रह्मास्त्र’ इस्तेमाल करने का समय आ गया है.
मुरलीधरन ने कहा कि वह पार्टी के सभी नेताओं के साथ चर्चा के बाद केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख सनी जोसेफ की ओर से तत्काल और कड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ममकूटथिल को विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला खुद ही ले लेना चाहिए. उन्होंने कहा, ”निलंबित किए जाने के बाद पार्टी की कोई भूमिका नहीं रह गई है. व्यक्ति को खुद ही विचार करके फैसला लेना चाहिए.” मुरलीधरन ने कहा कि पार्टी ने ममकूटथिल को उस समय ही निलंबित कर दिया था, जब पार्टी या पुलिस के पास उनके खिलाफ कोई लिखित शिकायत तक नहीं की गई थी. उन्होंने कहा, ”अब जबकि पार्टी और पुलिस के पास लिखित शिकायतें हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय भाषा में कहें तो अब ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल करने का समय आ गया है.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments